Home » मनोरंजन » हुसैन की हसिनाएं

हुसैन की हसिनाएं

कुछ समय पहले भारतीय नागरिकता छोड़ कतर के नागरिक बने मशहूर पेंटर मकबूल फिदा हुसैन की आंख में इन दिनों समा गई हैं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा। लगातार तीन फिल्मों में सफलता पाने वाली अनुष्का, हुसैन की ताजा पसंद बनी हैं। ऐसा होने की वजह बनी है अनुष्का की हालिया रिलीज फिल्म बैंड बाजा बारात, जिसे अच्छी सफलता मिली है। इस फिल्म को हुसैन ने दोहा में देखा और वे अनुष्का पर इस कदर फिदा हो गए कि यह फिल्म आठ बार देख डाली। सबसे अहम बात तो यह हुई कि पूरी फिल्म उन्होंने बगैर चश्मे के देखी। लोगों ने जब उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, अनुष्का को फिल्म में पहली बार देखने के बाद मेरी आंख की रोशनी बढ़ गई है। हुसैन के ऐसा करने की खबर जब अनुष्का मिली होगी, तो वे कितनी खुश हुई होंगी, यह तो वही जानें, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि हुसैन के पूरे नाम के साथ फिदा शब्द भी जुड़ा हुआ है। उनकी फिदाई के ऐसे किस्से कुछ-कुछ समय बाद सुनने को मिलते रहते हैं। हीरोइनों पर फिदा होने की हुसैन की कहानी यों तो लोगों में तब चर्चित हुई, जब उन्होंने माधुरी दीक्षित के हम आपके हैं कौन वाले रूप को अपनी पेंटिंग में पिरोया। पेंटिंग की एक पूरी सीरीज बनाई। उन्होंने उन्हें

Leave a comment