Home » News
राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका – डॉ. शर्मा
२३ युवा व महिला पत्रकारों का सम्मान
उदयपुर। राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है जिसके लिए सकारात्मक पत्रकारिता की आवश्यकता है। यह विचार विश्व संवाद केन्द्र द्वारा आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पर ''राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की भूमिकाÓÓ विषय पर आयोजित संगोष्ठी तथा पत्रकार सम्मान समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रो. प्रेसीडेन्ट डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा ने व्यक्त किये।
पत्रकारों का आह्वान करते हुए कहा कि वे समाजोपयागी सकारात्मक पत्रकारिता के द्वारा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. एम.एल. कालरा, पूर्व कुलपति (कोटा विश्वविद्यालय) ने की। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राधिका लड्ढा (कार्यकारी अध्यक्ष, राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद) थी। कार्यक्रम के दौरान विश्व संवाद केन्द्र द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय संवाद के विशेषांक ''मेधावी भारतÓÓ का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर शहर के विभिन्न प्रिन्ट मीडिया से सम्बद्ध २३ युवा व महिला पत्रकारों जिनमें तरूश्री शर्मा, मधुलिका सिंह, संगीता चतुर्वेदी, इन्दु आचार्य, विकास बोकाडिय़ा, पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी, निर्मल चौबीसा, नानालाल आचार्य, पवन खाब्या, प्रमोद श्रीवास्तव, लीला आचार्य, अजय आचार्य, दिनेश गोठवाल, आशीष चास्टा, कमल कुमावत, मनीष मेघवाल, शांतिलाल जैन, आकांक्षा राव, सुदर्शन, भूपेन्द्र चौबीसा, ज्योति व्यास को सम्मानित किया। विश्व संवाद केन्द्र का परिचय भारतभूषण ओझा ने कराया। विषय प्रतिपादन कमल प्रकाश ने प्रस्तुत किया गया।
सीबीआइ निदेशक के बयान से सरकार को झटका
नई दिल्ली। 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच कर रही संसद की लोक लेखा समिति [पीएसी] के सामने सीबीआइ के निदेशक ए.पी. सिंह ने दो टूक कहा कि इस मामले में राजस्व का भारी नुकसान हुआ है। उनकी इस स्वीकारोक्ति से सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि कुछ दिन पहले ही दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा था कि इसमें राजस्व का कोई नुकसान नहीं हुआ है। (more...)
Read More →