बंगलादेश में डिजिटल सुरक्षा कानून के तहत 229 पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज, 56 गिरफ्तार

ढाका. बंगलादेश में पिछले साढ़े तीन वर्षों में विवादास्पद डिजिटल सुरक्षा अधिनियम (डीसीए) के तहत कुल 229 पत्रकारों को दोषी ठहराया गया है. उनमें से लगभग 56 को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन्हें बिना किसी जांच के मामला दर्ज होने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर काम करने वाली … Read more

हिमालय एयरलाइंस ने काठमांडू-बीजिंग सीधी उड़ानें फिर से की शुरू

काठमांडू. नेपाल की राजधानी काठमांडू और चीन की राजधानी बीजिंग के बीच शनिवार से नागरिक विमान सेवा फिर से शुरु कर दी गयी. कोविड -19 के कारण इस सेवा को तीन साल पहले बंद कर दिया गया था. हिमालय एयरलाइंस द्वारा संचालित एच 9665 उड़ान ने सुबह काठमांडू से उड़ान भरी और लगभग चार घंटे … Read more

बंगलादेश ने ब्रिक्स में शामिल होने का किया अनुरोध

ढाका. बंगलादेश ने औपचारिक रूप से ब्रिक्स में शामिल होने का अनुरोध किया है, जो पांच प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं, ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का संक्षिप्त नाम है. यहां की स्थानीय मीडिया द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक गत बुधवार को जिनेवा में … Read more

रूस के विदेश व्यापार में यूरोपीय संघ की जगह चीन, भारत, तुर्की और अजरबैजान ने ले लिया

सेंट पीटर्सबर्ग. रूस के विदेश व्यापार में यूरोपीय संघ की जगह चीन, भारत, तुर्की और अजरबैजान ने ले लिया है, जबकि इस वर्ष चीन के साथ रूस का व्यापार 200 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. यह जानकारी रूसी संघीय सीमा शुल्क सेवा के कार्यवाहक प्रमुख रुस्लान डेविडॉव ने सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच (एसपीआईईएफ) … Read more

अमेरिका-चीन संबंध सही रास्ते परः जोसेफ बिडेन

वाशिंगटन. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बीजिंग दौरे और चीनी नेताओं के साथ उनकी बातचीत के बाद, राष्ट्रपति जोसेफ बिडेन ने कहा कि अमेरिका और चीन के संबंध सही दिशा में बढ़ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के माध्यम से चीनी नेताओं के साथ श्री ब्लिंकन … Read more