Tuesday , 21 March 2023

भदोही में भारत जोड़ो अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली गौरव यात्रा

देश की राजनीति को दिया जा रहा धार्मिक मोड़: जिलाध्यक्ष

 

प्रभुनाथ शुक्ला/भदोही, यू पी 

 

10 अगस्त . भारत जोड़ो अभियान के तहत बुधवार को कांग्रेसियों के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे राजन के नेतृत्व में तथा प्रदेश सचिव वसीम अंसारी व अध्यक्ष पूर्व ब्लाक अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ बिंद के संयोजन में गौरव यात्रा निकाली गई.

 

यात्रा सदलू वीर से गंगारामपुर ,छनौरा ,बिहियापुर, सुरियावा नगर भ्रमण के पश्चात कौड़र स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर समाप्त हुई. प्रमुख अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजेश कुमार राकेश व जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश की राजनीति को धार्मिक मोड़ दिए जाने की कोशिश देश में हो रही है. तुष्टीकरण की इसी राजनीति से जनता को सचेत करने के लिए देश भर में भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है इस अवसर पर प्रदेश सचिव वसीम अंसारी व त्रिलोकी नाथ बिंद ने कहा कि इस यात्रा में सभी समुदाय के लोगों का प्रतिभाग हो रहा है ताकि देश में विभाजनकारी राजनीति करने वाली संप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जा सके.

युवा नेत्री संजू कन्नौजिया व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस नाजिम अली ने कहा कि गौरव यात्रा प्रत्येक जिले में 75 किलोमीटर की जाएगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ रही है और निश्चित रूप से आगामी 2024 में कॉन्ग्रेस फिर से लोगों का दिल जीतते हुए कांग्रेश की सत्ता पर आसीन होगी . इस अवसर पर मुख्य रूप से सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, राकेश मौर्य, राजेश्वर दूबे,दीनानाथ दुबे,जिला दुबे, सेवादल जिला अध्यक्ष संदीप दुबे, मसूद आलम ,अकबर अंसारी ,श्यामधर बिंद, रेखा सिंह, विनोद गौतम,,सुरेश चौहान ,मुस्ताक अंसारी, सुरेश चंद्र गौतम फरीद कुरेशी, राम श्रृंगार पाठक ,विनोद गौतम, रमेश दुबे ,कल्लू विश्वकर्मा, संजय गौतम ,अभिनव दुबे, शुभम दुबे ,विष्णु श्रीवास्तव, संतोष धोबी,अवधेश , आनंद मौर्य ,मृत्युंजय सिंह , प्रेमा देवी, सीता देवी, प्रियंका, निर्मला देवी सुशीला देवी, श्यामधर बिंद, मनोज मनममौजी, अजय प्रजापति, रमेश बिंद ,रमाशंकर बिंद ,मुकेश कनौजिया सुंदरिया देवी, भगवानदास, लक्ष्मीनारायण लगन बारी,सूबेदार,अनिल गौंड इत्यादि लोग उपस्थित रहे.

 

 

भदोही में भारत जोड़ो अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली गौरव यात्रा