जापान में मारी जांएगीं पांच लाख से अधिक मुर्गे, मुर्गियां

टोक्यो| जापान के होक्काइडो प्रांत में बर्ड फ्लू के एक नए प्रकोप के खतरे से बचने के लिए पांच लाख से अधिक मुर्गा-मुर्गियां मारी जाएंगी.
स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को यह जानकारी दी. प्रशासन ने अपने एक बयान में कहा कि इस प्रांत में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में कल मुर्गा-मुर्गियों की मौत दर्ज की गई. जिसका एक त्वरित परीक्षण किया गया, जिसमें इन्फ्लूएंजा टाइप ए की उपस्थिति का पता चला. जिसके बाद, 28 मार्च को एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के परीक्षण का परिणाम सकारात्मक निकला.

जापान में मारी जांएगीं पांच लाख से अधिक मुर्गे, मुर्गियां

Published
Categorized as WORLD