Tuesday , 21 March 2023

मुंबई किसी के बाप की नहीं यह सिर्फ महाराष्ट्र कीः फडणवीस

नागपुर. महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को कर्नाटक के एक मंत्री द्वारा मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने के बयान का कड़ा विरोध किया. सदन में यह मुद्दा उठाते हुए विपक्ष के नेता अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को कर्नाटक के मंत्री के इस बयान का विरोध करना चाहिए कि मुंबई कर्नाटक का हिस्सा है.
कर्नाटक के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री जेसी मधुस्वामी के उस बयान पर पलटवार करते हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि महानगरीय आबादी और अन्य राज्यों के लोगों के योगदान को ध्यान में रखते हुए मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करना चाहिए, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई केवल महाराष्ट्र की है, किसी के बाप की नहीं.
नागपुर में चल रहे विधान सभा अधिवेशन में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब देते हुए कहा कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा को लेकर जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक की, तो यह स्पष्ट रूप से तय किया गया था कि किसी भी राज्य द्वारा कोई नया दावा नहीं किया जाएगा. अगर कर्नाटक इसका पालन नहीं करता है जबकि महाराष्ट्र इसका पालन करता है तो हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं. उन्होंने कर्नाटक के एक मंत्री द्वारा मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने के बयान का कड़ा विरोध किया साथ ही कहा कि मुंबई किसी के बाप की नहीं है, यह सिर्फ महाराष्ट्र की है.
इसके अलावा फडणवीस ने एक ट्वीट भी किया और मराठी में लिखते हुए उन्होंने अपने इस वक्तव्य को भी दोहराया – “मुंबई कुणाच्याही बापाची नाही, ती फक्त महाराष्ट्राची आहे. मुंबईवर दावा सांगणे अजिबात खपवून घेणार नाही. आम्ही कर्नाटकच्या निषेधाचे पत्र पाठविणार. मा. केंद्रीय गृहमंत्री यांना सुद्धा कर्नाटकला तंबी देण्यासाठी विनंती करण्यात येईल.”

मुंबई किसी के बाप की नहीं यह सिर्फ महाराष्ट्र कीः फडणवीस