Friday , 24 March 2023

जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर 11फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन

बस्ती उत्तर प्रदेश:- जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 11 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट मुख्यालय एवं समस्त तहसील मुख्यालयों में किया जायेंगा. उक्त जानकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनपद न्यायालय एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रजनीश कुमार मिश्र ने दी है.

उन्होने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, परकाम्य लिखत अधिनियम की धारा-138 से संबंधित मामले, बैंक वसूली से संबंधित मामलें, मोटर दुर्घटनाओं से संबंधित प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण से संबंधित वाद, विद्युत एवं जलकर विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवाद सहित), सर्विस में वेतन सम्बन्धित विवाद एवं सेवानिवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित विवाद, राजस्व संबंधी वाद, अन्य सिविल वाद (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) एवं उक्त के अतिरिक्त ऐसे अन्य प्रकार के जिन वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर हो सकता है, का भी अधिक से अधिक संख्या में नियत कर निस्तारित किया जायेंगा.

 

 

जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर 11फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन