नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का कप्तानगंज में हुआ जोरदार स्वागत

बस्ती (उत्तर प्रदेश). कप्तानगंज अंडरपास के पास आरआर बेकर्स के सामने हाईवे पर सैकड़ों समर्थको, भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का भव्य स्वागत किया.
विधानसभा सह संयोजक आई टी विभाग भाजपा रवि तिवारी और युवा भाजपा नेता रोहित तिवारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बस्ती के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का आर. आर. बेकर्स के सामने मेन रोड कप्तानगंज में जोरदार स्वागत किया गया.
उक्त कार्यक्रम में राहुल तिवारी ,वरुण तिवारी , अभिषेक पांडेय , सौरभ तिवारी , ऋषभ दूबे , आदर्श तिवारी , विजय सेन तिवारी ,दुर्गेश ओझा ,आदित्य तिवारी , राहुल गुप्ता , राजन गुप्ता , संजय मिश्रा , विशाल चौधरी , राजन चौधरी ,अवधेश यादव , प्रशांत गौतम , आदित्य मिश्रा , सत्यम मिश्रा , राजन पाठक , देवमणि तिवारी, अभिषेक शुक्ला , मो० अयान, मो० अयूब, मो० अशफाक , मो० सद्दाम , राजा मिश्रा , विकास पांडेय , सोनू शुक्ला , शुभम गुप्ता, विमल दूबे ,अंशुमान तिवारी , मार्शल तिवारी सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे .