Tuesday , 21 March 2023
जैन कवि संगम-राजस्थान का काव्य-महोत्सव 

जैन कवि संगम-राजस्थान का काव्य-महोत्सव 

  • जैन कवि संगम ज्ञान गुरुद्वारा है: कवि हर्षदर्शी
  • संदेश जैन बनें प्रदेशाध्यक्ष

उदयपुर. राजस्थान के बाँसवाड़ा नगर में जैन कवि संगम-राजस्थान का काव्य-महोत्सव हारमोनी गाॅर्डन में अनेक गणमान्य अतिथियों व कवि-साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया .
कवि संदेश जैन के वंदना मंगलाचरण काव्यपाठ से प्रारंभ इस काव्य महोत्सव की अध्यक्षता जैन कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्रपाल जैन ने की . मुख्य अतिथि जैन संगम के संरक्षक व राष्ट्रीय महामंत्री कवि जगदीप जैन “हर्षदर्शी” तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्मल नीर, राष्ट्रीय सलाहकार आशारानी व दिनेश जैन ने संदेश जैन को प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत कर माला-मोमेन्टो-शाॅल-उपरणा तथा मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर अभिनन्दन किया गया . इस अवसर पर नगर के साहित्यकारों एवं जैन समाज के विभिन्न संप्रदायों के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा जैन कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्रपाल जैन, राष्ट्रीय महामन्त्री जगदीप जैन “हर्षदर्शी”, कोषाध्यक्ष निर्मल नीर, सलाहकार दिनेश जैन व श्रीमती आशारानी जैन का भावभीना स्वागत व बहुमान किया गया .
राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतकार नरेंद्रपाल जैन ने अपने उद्बोधन में जैन कवि संगम के उद्भव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैन कवि-साहित्यकारों को प्रतिभा अनुसार मंच प्रदान करने का भगीरथी प्रयास जैन कवि संगम द्वारा किया जा रहा है . आपने अपनी प्रसिद्ध रचना “आदमी को औकात” सुनाई .
संरक्षक व राष्ट्रीय महामंत्री जगदीप जैन “हर्षदर्शी” जैन कवि संगम के उद्देश्यों व कार्यों का काव्यमयी परिचय देते हुए कहा कि जैन कवि संगम अब अंतरराष्ट्रीय संस्था के रूप में देश-विदेश में साहित्यिक आयोजन कर रही है . कवि हर्षदर्शी ने हास्य-रस बरसाते हुए कर्म विषयक मर्मस्पर्शी कविता सुनाकर खूब तालियाँ बजवाई .
राष्ट्रीय सलाहकार दिनेश जैन ने संगठन की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए सभी से जुडने का आह्वान किया .
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कवि निर्मल नीर ने माँ विषयक हाइकू सुनाते हुए काव्यपाठ किया .
राष्ट्रीय सलाहकार श्रीमती आशारानी जैन ने जैन एकता पर बल देते हुए मधुर गीत सुनाए .
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष संदेश जैन का बांसवाडा के महेन्द्र जैन अध्यक्ष बाहुबली कॉलोनी, पंकज गाँधी अध्यक्ष आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, बदामीलाल अध्यक्ष वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर, प्रदीप कोठारी अध्यक्ष गौडी पार्श्वनाथ जैन मंदिर, महावीर बोहरा अध्यक्ष BCCI बाँसवाडा, महावीर जी सेठिया दादावाड़ी, विकेश मेहता उपाध्यक्ष दिगम्बर महासभा के अलावा नगर के विभिन्न साहित्यिक संगठनों राष्ट्रीय काव्य सुधा परिवार के महेश पंचाल माही जगदीश मुरी, प्राची पाठक, राष्ट्रीय कवि संगम के महामंत्री हेमंत पाठक राही, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के महामंत्री हिमेश उपाध्याय द्वारा अभिनन्दन किया गया.
महोत्सव के अंत में संदेश जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश स्तर पर शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार कर जैन कवि संगम की गतिविधियों को संचालित किया जाएगा . कार्यक्रम का संचालन महेश पंचाल माही ने किया.
काव्य महोत्सव में जैन कवि संगम के राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा संदेश जैन के माता-पिता व कीर्ति-संदेश जैन का भी शाॅल-माला-उपरणा से सम्मान किया गया .

जैन कवि संगम-राजस्थान का काव्य-महोत्सव