बस्ती (उत्तर प्रदेश). थाना रुधौली पुलिस द्वारा ग्राम निपनिया कला में रात्रि में बारात में डी0जे0 बजाने के दौरान हत्या की वारदात कर फरार चल रहे वांछित अभियुक्तगण को तत्परता दिखाते हुए 48 घण्टे के अंदर घटना करने में प्रयुक्त गाड़ी व 02 डंडा बरामद करते हुए किया गिरफ्तार.
थाना रुधौली पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम निपनिया कला में दिनांक 22.04.2024 की रात्रि में बारात में डी0जे0 बजाने के दौरान हत्या की वारदात कर फरार चल रहे वांछित अभियुक्तगण रविन्द्र यादव पुत्र राममिलन यादव, कृष्णा यादव उर्फ नरेन्द्र यादव पुत्र विजय यादव, सूरज यादव पुत्र स्व0 विरेन्द्र यादव साकिनान निपनिया कला थाना रूधौली जनपद बस्ती को 48 घण्टे के अंदर घटना करने में प्रयुक्त गाड़ी टाटा पन्च वाहन सं0 DL 9C BB 1990 आज दिनांक 25.04.2024 को छपिया पुल के पास से समय 09.13 बजे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया. गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक चन्दन कुमार थाना रूधौली जनपद बस्ती, का0 चन्द्रकेश प्रजापति, का0 आशीष कुशवाहा, कां0 राजू यादव , का0 राजन गौड़ मौजूद रहे.
48 घंटे के अंदर नारायण उपाध्याय के हत्या आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
![](https://dainikpukar.com/wp-content/uploads/2024/04/48-e0a498e0a482e0a49fe0a587-e0a495e0a587-e0a485e0a482e0a4a6e0a4b0-e0a4a8e0a4bee0a4b0e0a4bee0a4afe0a4a3-e0a489e0a4aae0a4bee0a4a7e0a58d.jpg)