भदोही. दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में जामवंत की भूमिका निभाने वाले श्रीकांत राजशेखर उपाध्याय की धर्मपत्नी स्नेहलता का रविवार को निधन हो गया. इसकी जानकारी खुद उन्होंने एक सोशलमीडिया प्लेटफॉर्म पर दिया है.
उपाध्याय ने दुःख व्यक्त करते हुए लिखा है की उनकी धर्मपत्नी स्नेहलता उन्हें छोड़कर चली गयीं. लोगों ने उनकी इस दुःखद जानकारी पर शोक संवेदना भी व्यक्त किया है. उपाध्याय ने अपनी पत्नी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि वे मुझे छोड़ कर आज चली गईं.
रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में उन्होंने जामवंत के साथ दूसरी भूमिका भी निभायी. श्रीकांत राजशेखर उपाध्याय भदोही जनपद के सुरियावां के हरिहरपुर गांव के रहने वाले हैं. उपाध्याय रामायण में जामवंत के किरदार से लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हुए. उनकी आवाज में गजब का जादू है. वे अब भी कई टीवी धारावाहिक में अपनी भूमिका निभाते हैं.
रामायण के जामवंत राजशेखर की धर्मपत्नी स्नेहलता का निधन
![](https://dainikpukar.com/wp-content/uploads/2023/12/e0a4b0e0a4bee0a4aee0a4bee0a4afe0a4a3-e0a495e0a587-e0a49ce0a4bee0a4aee0a4b5e0a482e0a4a4-e0a4b0e0a4bee0a49ce0a4b6e0a587e0a496e0a4b0.jpg)